बिहार चुनाव : NDA में सीटों का फॉर्मूला लगभग तय, BJP-JDU, चिराग-मांझी के खाते में आ सकती हैं इतनी सीटें

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था लेकिन सूत्रों का कहना है कि विधानसभा में जेडीयू, बीजेपी से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जेडीयू 243 में से 102-103 और बीजेपी 101-102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बाकी बची करीब 40 सीटें लोक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जाएंगी

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी तैयारियों का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। बात चुनावी अभियान से आगे जाकर सीट बंटवारे तक पहुंचने लगी है। राज्य में मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच है लेकिन सीट बंटवारे की दिशा में एनडीए बढ़त बनाने लगा है। सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में टिकट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो गया है। भाजपा, जेडीयू, चिराग की लोजपा और माझी की हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर करीब-करीब बात पक्की हो गई है।

Bihar Assembly Election

बिहार में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव।

इस तरह हो सकता है सीट बंटवारा

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था लेकिन सूत्रों का कहना है कि विधानसभा में जेडीयू, बीजेपी से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जेडीयू 243 में से 102-103 और बीजेपी 101-102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बाकी बची करीब 40 सीटें लोक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जाएंगी। इसमें बड़ा हिस्सा एलजेपी का होगा क्योंकि उसके पांच सांसद हैं। इस लिहाज से उसे करीब 25-28 सीटें मिल सकती हैं जबकि जीतन राम माझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4-5 सीटें दी जा सकती हैं।

End of Feed