बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों की दिल्ली में हुई ब्रीफिंग, मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी ये सलाह

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि ये अधिकारी लोकतंत्र के प्रहरी हैं और चुनाव को निष्पक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की। इस बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी मौजूद रहे।दिल्ली स्थित भारतीय निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में हुई इस बैठक में कुल 425 अधिकारी शामिल हुए। इनमें 287 आईएएस, 58 आईपीएस और 80 अन्य केंद्रीय सेवाओं जैसे आईआरएस, आईआरएएस व आईसीएएस से जुड़े अधिकारी शामिल थे।

Election Commision

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

लोकतंत्र के प्रहरी हैं पर्यवेक्षक: सीईसी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें लोकतंत्र के प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी आयोग कीआंख और कान की तरह काम करेंगे और चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

End of Feed