दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना पड़ा भारी! बिहार के 29 कांग्रेस नेताओं को शो-कॉज नोटिस

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के मामले में 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बिहार के 29 कांग्रेस नेताओं को गुरुवार को 'कारण बताओ नोटिस' (show-cause notice) जारी किया गया। यह नोटिस उन्हें इस हफ़्ते की शुरुआत में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के सामने धरना देने के लिए दिया गया है।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेल के प्रमुख राजेश राठौर के अनुसार, यह नोटिस अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव ने जारी किया है। उन्होंने '72 घंटे के भीतर लिखित जवाब' मांगा है। इस नोटिस से पार्टी के इन नेताओं में हड़कंप मच गया है।

CONGRESS

बिहार के 29 कांग्रेस नेताओं को शो-कॉज नोटिस (प्रतीकात्मक फोटो)

नोटिस पाने वालों में पूर्व विधायक अनिल सिंह और पूनम देवी के अलावा कई पूर्व जिला इकाई प्रमुख भी शामिल हैं, जिन्होंने सोमवार को इंदिरा भवन के सामने प्रदर्शन किया था।

End of Feed