Sukesh Chandrashekhar: 'महाठग' सुकेश चन्द्रशेखर का केजरीवाल को नया पत्र, AAP प्रवक्ता को बनाया निशाना

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2024, 11:30 PM IST

Sukesh Chandrashekhar letter to Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने तीन पेज का लेटर जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुकेश ने प्रियंका कक्कड़ के बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही
  • चन्द्रशेखर ने अपने पास मौजूद कथित सबूतों का भी उल्लेख किया
  • कथित ठग ने भविष्य में अपने दावों का समर्थन करने के लिए सबूत प्रकट देने का वादा किया

Sukesh Chandrashekhar letter to Kejriwal: सुकेश ने आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ द्वारा किए गए दावे का खंडन किया और जेल प्रशासन में कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत और सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाए। सुकेश ने कहा, 'प्रिय केजरीवाल जी, दो दिन पहले जब मैंने आपके प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ द्वारा की गई अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी के बारे में सुना, तो मैं अचंभित हो गया कि आप ऐसे कार्टूनों को कहां से खोज लाते हैं, जिन्हें कोई जानकारी नहीं होती, वो सिर्फ एक लिखी लिखाई पटकथा सामने लाकर पढ़ती हैं।'

Sukesh Chandrashekhar letter to Kejriwal

केजरीवाल को लेकर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने तीन पेज का लेटर जारी किया है

वहीं, अब सुकेश ने प्रियंका कक्कड़ के बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है। बयान में कहा गया है, 'प्रियंका जी, मुझे उम्मीद है कि आपको मेरा कानूनी नोटिस मिल गया है, लेकिन यह केवल शुरुआत है, कानूनी रूप से और भी बहुत कुछ आपके रास्ते पर है।'

End of Feed