Congress Reshuffle: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका गांधी UP से OUT, पायलट को बड़ी भूमिका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2023, 08:47 PM IST

Congress Reshuffle: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया। रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया।​

Congress Reshuffle: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। संगठन लेवल पर हुए इस फेरबदल में कुछ नए चेहरों को जगह मिली है तो कुछ पुराने चेहरे हटाए भी गए हैं। प्रियंका गांधी से यूपी का प्रभार ले लिया गया है। पार्टी ने 12 महासचिवों के साथ-साथ 11 राज्य प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।

congress meeting

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

कौन IN कौन OUT

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया। रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रियंका गांधी की जगह महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

End of Feed