कनाडा के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, दो महीने बाद भारत ने फिर से कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा की शुरुआत कर दी है गौर हो कि आतंकी निज्जर के मुद्दे पर सितंबर में दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होने के बाद इसे रोक दिया गया था, दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
कनाडा के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर
ध्यान रहे कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि जून में कनाडा के नागरिक खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या में 'भारत सरकार के एजेंट' शामिल थे वहीं भारत सरकार ने इसका जोरदार खंडन किया था।
गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जी-20 की वर्चुअल मीटिंग में आमने-सामने होने वाले हैं, इसे देखते हुए
ई-वीजा फिर से शुरुआत करने की घोषणा सकारात्मक कदम माना जा रहा है। कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने पर विचार करने का आग्रह किया था और कहा था कि 'राजनीतिक रूप से समर्थित' घृणा अपराधों के मद्देनजर भारत की यात्रा करने में 'अत्यधिक सावधानी' बरतनी चाहिए।
