राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अनुकल्प मिश्रा से चोरी के पैसों से खरीदी कार और सोने का पेंडुलम बरामद, तीन आरोपियों के गांवों में पुलिस की रेड

Ram Mandir Donation Scam Recovery: अयोध्या के बहुचर्चित दान चोरी मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पास से चोरी के पैसों से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार, सोने की चेन और एक सोने का पेंडुलम बरामद किया है।

Ram Mandir Donation Scam Recovery: अयोध्या के राम मंदिर में दान की गिनती के दौरान हुई वित्तीय गड़बड़ी और चोरी के मामले में अयोध्या पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, अनुकल्प मिश्रा के पास से चोरी की रकम से जुटाई गई संपत्ति बरामद कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि दान के पैसों का इस्तेमाल आरोपी अपनी सुख-सुविधाओं और शौक पूरे करने के लिए कर रहे थे।

Anukalp Mishra Swift Dzire

अयोध्या पुलिस का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद (Anukalp Mishra Swift Dzire) की गई है। जांच में यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है कि यह गाड़ी किसी मेहनत की कमाई से नहीं, बल्कि मंदिर के दान से चुराए गए पैसों से ही खरीदी गई थी। गाड़ी के अलावा पुलिस ने अनुकल्प के पास से भारी-भरकम सोने की चेन और एक कीमती सोने का पेंडुलम भी जब्त किया है।

End of Feed