कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे भूपेन बोरा, वापस ले लिया इस्तीफा; राहुल गांधी के फोन के बाद क्या-क्या हुआ

असम कांग्रेस के नेता भूपेन बोरा ने इस्तीफा वापस ले लिया है। भूपेन बोरा ने आज सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान के कई नेताओं ने बोरा से बात की और उन्हें मनाया। खुद राहुल गांधी ने भी बोरा से बात की है।

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। भूपेन बोरा ने सोमवार सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान एक्टिव हुआ और उन्हें मनाने में सफल रहा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने बोरा का इस्तीफा वापस लेने का दावा करते हुए कहा कि बोरा का इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया है। इस्तीफा विवाद के बाद भंवर जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई, भूपने बोरा के साथ मीडिया के सामने आए, जहां ये बातें कही गईं।

Bhupen Borah

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा ने वापस लिया इस्तीफा

End of Feed