Bhajanlal Sharma: 'भगवान की इच्छा', भजनलाल शर्मा की मां ने बेटे को सीएम पद मिलने पर यूं जताई खुशी-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 12, 2023, 09:24 PM IST

Bhajanlal Sharma video: राजस्‍थान में बीजेपी की व‍िधायक दल की बैठक में मुख्‍यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है, 56 वर्ष वर्षीय भजन लाल की मां इससे बेहद खुश हैं।

भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। 56 साल के भजन लाल शर्मा ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सांगानेर से जीत दर्ज की थी, भजन लाल की मां इससे बेहद खुश हैं वहीं भजन लाल के रिश्तेदार और परिचितों में इसे लेकर खुशी की लहर है। घोषणा पर भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा, "यह भगवान की इच्छा से हुआ है...मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।"

घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा की पत्नी गीत शर्मा ने जयपुर में कहा, "मैं जनता और सभी नेताओं को धन्यवाद देती हूं। यह मोदी जी द्वारा दिया गया आशीर्वाद है..."

End of Feed