खीरे की खेती के लिए केंद्रीय मंत्री को मिली 99 लाख रुपये की सब्सिडी; विवाद को लेकर भागीरथ चौधरी ने दी सफाई

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राजस्थान स्थित उनके कृषि प्रोजेक्ट के लिए मिली 99.60 लाख रुपये की सब्सिडी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। यह सब्सिडी व्यावसायिक खीरा खेती परियोजना के लिए मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) योजना के तहत मंजूर की गई। इस योजना का संचालन नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (NHB) करता है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को कृषि परियोजना के लिए मिली करीब 99 लाख 60 हजार रुपये की सब्सिडी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, जिस बोर्ड ने इस सब्सिडी को मंजूरी दी है, चौधरी खुद उसके पदेन उपाध्यक्ष हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया तय नियमों और पात्रता मानकों के तहत पूरी की गई। वहीं, इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब्सिडी राजस्थान में एक व्यावसायिक खीरा (ककड़ी) खेती परियोजना के लिए मंजूर की गई थी।

bhagirath chaudhary

किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को कृषि परियोजना के लिए मिली करीब 99 लाख की सब्सिडी। ANI

बताया गया कि यह परियोजना उस सरकारी योजना के तहत स्वीकृत हुई, जो कृषि मंत्रालय से जुड़ी संस्थागत प्रक्रिया के अंतर्गत संचालित होती है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि राजस्थान में पुष्कर के पास उनके निजी फार्म प्रोजेक्ट के लिए कृषि मंत्रालय की एक योजना के तहत उनको 99 लाख 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, लेकिन मंत्री ने ये भी कहा कि उन्होंने सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया था।

End of Feed