AI युग में भारत के मीडिया नेतृत्व करेगा -सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा

BES एक्सपो 2026 में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि भारत का प्रसारण क्षेत्र तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जहां पारंपरिक माध्यमों से डिजिटल और अब AI-आधारित मीडिया तक का सफर पूरा हो चुका है।

BES एक्सपो 2026 में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि भारत का प्रसारण क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। पहले पारंपरिक माध्यम थे, फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म आए और अब AI आधारित मीडिया का दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि तकनीक ने कंटेंट निर्माण, वितरण और दर्शकों से जुड़ाव के तरीकों को पूरी तरह बदल दिया है।

bes expo 2026.

BES एक्सपो 2026

प्रधानमंत्री का विज़न: ‘क्रिएटेड इन इंडिया, क्रिएटेड फॉर द वर्ल्ड’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न का उल्लेख करते हुए मुरुगन ने कहा, “आज कंटेंट तुरंत बनता है। भारत की कहानी कहने की परंपरा और नई तकनीक साथ चल रही है। हमारा लक्ष्य है— क्रिएटेड इन इंडिया, क्रिएटेड फॉर द वर्ल्ड।” उन्होंने कहा कि भारत की रचनात्मक क्षमता और तकनीकी शक्ति अब वैश्विक मंच पर अपनी मज़बूत पहचान बना रही है।

End of Feed