'मैं भगवान का बेटा हूं, असत्य की दुनिया में सत्य की तलाश करने जा रहा हूं', पत्र लिखकर लड़का हो गया गायब

Bengaluru News: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। विद्यारण्यपुरा इलाके के रहने वाले मोहित पुरोहित ने एक पत्र लिखकर घर छोड़ दिया। लड़के में पत्र में लिखा कि वह सच की तलाश में जा रहा है।

Bengaluru News: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक 18 वर्षीय युवक ने खुद को भगवान का बेटा बताते हुए, असत्य की दुनिया में सत्य की तलाश करने की बात लिखकर घर छोड़ दिया। यह मामला विद्यारण्यपुरा इलाके का है और हर किसी को हैरान कर रहा है। मोहित पुरोहित जो कि खुद को मोहित ऋषि बताता है, बी.कॉम के छात्र हैं, 16 जनवरी की सुबह 4 बजे अचानक घर से निकल गए। उनके परिवार ने जब उनका मोबाइल फोन कॉल करने की कोशिश की, तो पाया कि फोन घर पर ही उनकी नोटबुक के अंदर रखा हुआ था। नोटबुक में मिले पत्र ने परिवार को हिलाकर रख दिया।

Bengaluru News

मैं भगवान का बेटा हूं, असत्य की दुनिया में सत्य की तलाश करने जा रहा हूं- मोहित पुरोहित

भगवान ने मुझे लोगों की भलाई के लिए चुना है

मोहित ने अपने पत्र में लिखा कि इस स्वार्थी दुनिया में, भगवान ने मुझे लोगों की भलाई के लिए चुना है। इसलिए मैं, मोहित ऋषि, इस राजसी जीवन को छोड़कर प्रेम और स्नेह जैसी माया से दूर होकर सत्य की ओर बढ़ रहा हूं। मैं भगवान नारायण का एक हिस्सा हूं। असत्य की दुनिया में सत्य की तलाश करने जा रहा हूं। कृपया मुझसे प्रेम के बंधन में बंधकर मुझे ढूंढने की कोशिश न करें। परिवार ने मोहित की गुमशुदगी की शिकायत कोडिगेहाली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

End of Feed