आज की ताजा खबर, 25 जनवरी 2025 LIVE: मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा के भारत लाने का रास्ता साफ, इंडोनेशिया-भारत के बीच करार
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जनवरी 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 25 जनवरी (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...
आज की ताजा खबर, 25 जनवरी 2025 LIVE: मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा के भारत लाने का रास्ता साफ, इंडोनेशिया-भारत के बीच करार
ओडिशा व्यापार सम्मेलन में 20 देशों के 7,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे
नाइजीरिया : एक हफ्ते में 79 आतंकवादी ढेर, सेना का बड़ा एक्शन
ट्रंप ने रोकी विदेशी मदद, सिर्फ दो देशों को दी छूट, यूक्रेन के लिए बड़ी 'टेंशन'
यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा किया: रेड क्रॉस
केरल : फोन पर तीन तलाक कहने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
स्मृति, ऋचा, दीप्ति आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल
नोमान अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रचा
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भोपाल रेल मंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को मिला एफसीआरए लाइसेंस
पुणे में नवले ब्रिज पर भीषण हादसा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पेड़ गिरने से ऑटोरिक्शा चालक की मौत
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी
भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है : अखिलेश
यादव ने शनिवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट में भाजपा के आर्थिक वादों के लिए उसपर निशाना साधते हुए कहा, ''भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से फिर से ये जुमला उछाला जा रहा है कि अगले चार वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।''
चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस ने बताया कि थाना अल्लाहगंज के अंतर्गत गोरा तथा दहेना गांव के रहने वाले कुछ लोग शुक्रवार रात 11:00 बजे विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे और उनकी कार कटेली गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। एसपी ने बताया कि इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार राहुल कुमार (25) विनय शर्मा (27) आकाश (22) गोपाल (24) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
