पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने चोपड़ा का दौरा किया रद्द; जानिए इसके पीछे की असल वजह

West Bengal Woman thrashed: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने उत्तर दिनाजपुर जिले का अपना दौरा रद्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि चोपड़ा में जिस जोड़े को तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता तजमुल इस्लाम द्वारा बेरहमी से पीटा गया था वह मुलाकात के लिए नहीं आया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुलाकात के लिए नहीं आया पीड़ित जोड़ा
  • राज्यपाल ने मुख्यमंत्री बनर्जी से मांगी रिपोर्ट
  • घटना के सिलसिले में टीएमसी नेता गिरफ्तार

West Bengal Woman thrashed: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में एक युगल की पिटायी की घटना के बाद पीड़ितों से मिलने वहां जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने शहर का अपना दौरा रद्द कर दिया। राज्यपाल बोस मंगलवार सुबह नयी दिल्ली से पहुंचने के बाद कूचबिहार गए और अन्य अत्याचारों के कथित पीड़ितों से मुलाकात की।

CV Ananda Bose

राज्यपाल सीवी आनंद बोस

अधिकारियों ने क्या कुछ कहा?

अधिकारियों ने बताया कि चोपड़ा में जिस जोड़े को तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता तजमुल इस्लाम द्वारा बेरहमी से पीटा गया था वह मुलाकात के लिए नहीं आया। एक अधिकारी ने हिंदी समाचार एजेंसी भाषा को बताया, ''चोपड़ा में पिटायी की घटना के पीड़ित इस मुलाकात में नहीं आये। राज्यपाल ने अन्य अत्याचारों के पीड़ितों से मुलाकात की।''

End of Feed