'बीइंग ह्यूमन' ज्वेलरी विवाद में अभिनेता सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने बहन अलवीरा समेत निदेशकों को भेजा समन

Being Human Jewellery Controversy: चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और कंपनी के निदेशकों को समन जारी कर 5 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है।

Being Human Jewellery Controversy: चंडीगढ़ में 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड के ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चंडीगढ़ की जिला अदालत ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सलमान खान, अलवीरा खान और संबंधित कंपनी 'स्टाइल एंड कंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशकों समेत अन्य आरोपियों को 5 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

salman khan Being Human Jewellery Controversy

बीइंग ह्यूमन फ्रॉड केस (फाइल फोटो)

इसके साथ ही कोर्ट ने सभी पक्षों को समन जारी कर लगाए गए आरोपों पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। यह पूरा विवाद चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी व्यापारी अरुण गुप्ता की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ज्वेलरी शोरूम खोलने के लिए राजी किया गया और बाद में उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई।

End of Feed