उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग, बाड़मेर में गर्मी ने तोडे़ सभी रिकॉर्ड, 48 डिग्री पहुंचा तापमान

22 मई को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.0°C दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यह जानकारी दी।

Barmer 48 Degree Celsius: उत्तर भारत के सभी राज्यों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। राजस्थान में इस बार गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दिन-रात आसमान से आग बरस रही है। 22 मई को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.0°C दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में तापमान 47 डिग्री पहुंच गया था।

बता दें कि भीषण गर्मी और लू की वजह से पूरे देश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के तापमान में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे यह क्षेत्र देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। इसके साथ ही राजस्थान में, हरियाणा में और पंजाब में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

End of Feed