पुलिस हिरासत में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा; नाबालिग के साथ दुष्कर्म का है आरोप

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे को बंदी भगीरथ साई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपों को लेकर जांच जारी है।

पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे को बंदी भगीरथ साई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भगीरथ पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप है। इससे पहले, केंद्रिय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को जांच के लिए वकील के माध्यम से पुलिस के सामने पेश कर दिया है। गौरतलब है कि बंदी संजय कुमार केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री होने के साथ-साथ भाजपा सांसद भी हैं।

Bandi sanjay kumar

बीजेपी नेता बी संजय कुमार (PTI)

उन्होंने कहा कि आज मैंने अपने बेटे बंडी भागीरथ को जांच के लिए एक वकील के जरिए पुलिस के हवाले कर दिया है। मैंने पहले भी कहा था कि कानून के सामने सभी बराबर हैं। मेरे बेटे का लगातार कहना है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। शिकायत दर्ज होने के समय ही मैंने उसे पुलिस को सौंपने का फैसला किया था। बाद में हमने सारे सबूत कानूनी टीम को दिए। उन्हें देखने के बाद उन्होंने कहा कि इस मामले में जमानत मिल जाएगी। इसी वजह से सरेंडर में देरी हुई। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

End of Feed