हिमाचल के कांगड़ा में महिला को दिखा PAK के निशान वाला संदिग्ध गुब्बारा; हरकत में आई पुलिस

Suspicious Balloon: हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के एक गांव में शुक्रवार को संदिग्ध गुब्बारा मिला जिसपर पाकिस्तानी राष्ट्रीय प्रतीक अंकित था और 'पीआईए' लिखा था। स्थानीय निवासी प्रीतम ने भी काम पर जाते समय पास की एक नदी में गुब्बारा नजर आने की पुष्टि की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।

Suspicious Balloon: हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के एक गांव में शुक्रवार को संदिग्ध गुब्बारा मिला जिसपर पाकिस्तानी राष्ट्रीय प्रतीक अंकित था और 'पीआईए' लिखा था। पुलिस के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र की सुलियाली पंचायत में छतरी माता मंदिर के पास शीतल नामक एक महिला ने यह गुब्बारा देखा जिसके बाद उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और फिर गांव के मुखिया एवं स्थानीय पुलिस को इसके बारे में बताया गया।

Suspicious Balloon

हिमाचल में दिखा संदिग्ध गुब्बारा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। स्थानीय निवासी प्रीतम ने भी काम पर जाते समय पास की एक नदी में गुब्बारा नजर आने की पुष्टि की। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने पुष्टि की है कि गुब्बारा मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि इस घटना के पीछे मंशा क्या है और यह गुब्बारा कहां से आया।

End of Feed