बल्लारी में बवाल के बाद एक्शन में सिद्दारमैया सरकार, एसपी को किया गया सस्पेंड; जांच के आदेश

Ballari Violence: कर्नाटक के बल्लारी में मचे घमासान के बाद सिद्दारमैया सरकार एक्शन में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने बल्लारी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) पवन नेज्जूर को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि उन्होंने स्थिति को संभालने में प्रभावी भूमिका नहीं निभाई और वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी हालात की सही जानकारी भी नहीं दी।

Ballari Violence: कर्नाटक के बल्लारी में मचे घमासान के बाद सिद्दारमैया सरकार एक्शन में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बल्लारी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) पवन नेज्जूर को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, बल्लारी में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर गुरुवार को झड़प हो गई जिसके बाद इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ाई गई।

Siddaramaiah

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फोटो साभार: @siddaramaiah)

घटना की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि बल्लारी जिले के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मैं भाजपा को जवाब नहीं देना चाहता... मैंने एसपी को इसलिए सस्पेंड किया, क्योंकि वह मौके पर मौजूद नहीं थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के खिलाफ जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।

End of Feed