Balasore Horror: बालासोर में छात्रा के खुद को आग लगाने के बाद निलंबित कॉलेज 'प्रिंसिपल' गिरफ्तार

ओडिशा के बालासोर छात्र आत्मदाह मामले में एफएम कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, ये जानकारी बालासोर पुलिस ने दी है।

Balasore Student Self-Immolation Case: इंटीग्रेटेड बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कथित तौर पर प्रिंसिपल से मिलने के बाद कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली, उसे बचाने की कोशिश कर रहे एक छात्र को भी चोटें आईं। कलिंगा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के बालासोर जिले के फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय के निलंबित प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष को शनिवार को एक छात्रा द्वारा आत्मदाह के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

Balasore Horror

एफएम कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल दिलीप घोष गिरफ्तार (फोटो: istock)

ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित एक उच्च-स्तरीय जांच के अंतरिम निष्कर्षों के आधार पर घोष को सहदेवखुंटा पुलिस ने हिरासत में लिया। 20 वर्षीय छात्रा 90% जली हुई अवस्था में एम्स भुवनेश्वर में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

End of Feed