राम मंदिर चढ़ावा विवाद : पहली शिकायत से चंपत राय के इस्तीफे तक, जानिए पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन

अयोध्या राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में अब तक क्या कुछ हुआ है? पहली बार शक कब हुआ, पहली शिकायत कब हुई, कब SIT गठित हुई और आज चंपत राय के इस्तीफे तक पूरी टाइमलाइन यहां है -

महान संत और कवि कबीरदास का एक दोहा है - 'राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा जब प्राण जाएगे छूट।' लेकिन अयोध्या में इन दिनों एक अलग ही 'लूट' चल रही है, जिसकी चर्चा हर तरफ है। यहा राम नाम नहीं, बल्कि राम 'दाम' यानी चंदे की लूट सुर्खियों में है। विपक्ष की तरफ से चंदा गबन के आरोप में तमाम नेताओं और पदाधिकारियों के नाम लिए जा रहे हैं। मामले में FIR दर्ज हुई और आज यानी शुक्रवार 26 जून को 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। राम मंदिर चढ़ावा लूट मामले में अब तक क्या कुछ हुआ है, चलिए जानते हैं पूरी टाइम लाइन -

Ram mandir donation row Timeline.

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद की पूरी टाइमलाइन

मंदिर ट्रस्ट की 2024-25 में 327 करोड़ की आमदनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2024 में अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन किया था। जब से मंदिर का उद्घाटन हुआ है, तभी से मंदिर में बड़ी मात्रा में चढ़ावा आ रहा है। साल 2024-25 मंदिर ट्रस्ट ने कुल 327 करोड़ रुपये की आमदनी की जानकारी दी, जिसमें से 153 करोड़ चढ़ावे के रूप में मिली।

End of Feed