'...मौन व सम्मान में हों खड़े', TVK कार्यकर्ताओं से विजय बोले- करूर त्रासदी के कारण इस साल दिवाली उत्सव से बचें

Karur Tragedy: अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं से दिवाली उत्सव नहीं बनाने की अपील की। करूर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण पार्टी अध्यक्ष विजय ने अपील की कि टीवीके का कोई भी सदस्य इस बार दिवाली न मनाएं।

Karur Tragedy: अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं से दिवाली उत्सव नहीं बनाने की अपील की। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 27 सितंबर को करूर में हुए दुखद हादसे को देखते हुए वह इस बार प्रकाशोत्सव न मनाएं।पार्टी ने कहा, “करूर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण, जिसमें हमारे कई लोग मारे गए, पार्टी अध्यक्ष विजय ने अनुरोध किया है कि टीवीके का कोई भी सदस्य इस वर्ष दिवाली नहीं मनाए।”

Vijay TVK

अभिनेता से नेता बने विजय (फोटो साभार: PTI)

TVK कार्यकर्ताओं से की गई यह अपील

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि आइए उनकी स्मृति का सम्मान करें और मौन व सम्मान में एक साथ खड़े हों। दिवाली 20 अक्टूबर को है। सनद रहे कि करूर में विजय द्वारा संबोधित एक रैली में भगदड़ मचने से लगभग 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज़्यादा घायल हो गए।

End of Feed