'औरंगजेब भारत के किसी भी समाज का हीरो नहीं...', मजार को लेकर फडणवीस ने कही बड़ी बात

Devendra Fadnavis on Aurangzeb: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब भारत का हीरो नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि इतिहास को सही नजरिए से देखना चाहिए और गलत चीजों का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।

Devendra Fadnavis on Aurangzeb: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब भारत का हीरो नहीं है। भारत के किसी समाज का हीरो नहीं है। इसलिए उस पर फूल, माला चढ़ाने का कोई कारण नहीं है।

Devendra Fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

फडणवीस ने क्या कुछ कहा?

औरंगजेब की मजार पर कुछ लोग फूल चढ़ाते हुए इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने पुरातत्व विभाव का उल्लेख किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फडणवीस ने कहा, "सबसे पहली बात तो यह है कि औरंगजेब भारत का हीरो नहीं है; वो भारत के किसी भी समाज का नायक नहीं है। इसलिए उसे फूल, माला चढ़ाने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन जहां तक उसकी मजार का सवाल है तो देश की संसद द्वारा पारित कानून के अनुसार, इसे संरक्षित स्थान माना जाता है।''

End of Feed