देश

अजित पवार की मोबाइल पर आखिरी मिनट की बातचीत का ऑडियो क्लिप आया सामने, जानिए किससे और क्या-क्या बात हुई?

भतीजे श्रीजीत पवार ने बारामती में प्रेस कांफ्रेंस में ऑडियो क्लिप जारी किया। अजित पवार ने आखिरी समय तक सभी जातियों और सोशल ग्रुप्स को साथ लेकर चलने की अपनी भूमिका बनाए रखी।

Image

अजित पवार की आखिरी बातचीत

Photo : PTI

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की मोबाइल पर आखिरी मिनट की बातचीत का ऑडियो क्लिप सामने आया है। अजित दादा ने अपनी आखिरी मोबाइल बातचीत भतीजे श्रीजीत पवार से कठेवाड़ी (गांव) में प्लेन से की थी। श्रीजीत पवार ने बारामती में प्रेस कांफ्रेंस में ऑडियो क्लिप जारी किया। अजित पवार ने आखिरी समय तक सभी जातियों और सोशल ग्रुप्स को साथ लेकर चलने की अपनी भूमिका बनाए रखी।

क्या हुई बातचीत?

अजीत पवार: बाबा, मैंने माली समाज के एक आदमी को कई सालों तक पूरे डिस्ट्रिक्ट बैंक का चेयरमैन बनाया। तुम्हें कुछ नहीं पता। हम सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं, बेटा।

श्रीजीत: मुझे जो भी लगा, मैंने आपके सामने खुलकर कहा, दादा।

अजित पवार: यह ठीक है। लेकिन, मैंने सुपे ग्रुप से माली समाज को जिला परिषद की उम्मीदवारी दी है। OBC रिजर्वेशन था, और मैंने टिकट दिया। किसी और ने ऐसा नहीं किया। दूसरी पार्टियों ने किसी और को दिया।

श्रीजीत: दादा, जो भी फैसला आपको फाइनल लगे, वह लीजिए।

बारामती नगर परिषद के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे अजित पवार

अजित पवार हादसे के दिन बारामती नगर परिषद के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। उसी की तैयारी को लेकर भतीजे श्रीजीत से हादसे से ठीक पहले फोन पर बातचीत की थी। बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार का निधन हो गया। मृतकों में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे।

सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला उपमुख्यमंत्री

वहीं, राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनेत्रा पवार ने 2024 का लोकसभा चुनाव बारामती सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें अपनी ननद और एनसीपी (एसपी) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें