EC पर्यवेक्षक के वाहन पर हमला: आयोग ने बंगाल के DGP को लिखा पत्र, 6 जनवरी तक मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

डीजीपी को लिखे पत्र में कहा गया है कि नारेबाजी, भीड़ इकट्ठा होने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और पर्यवेक्षक के वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आईं। साथ ही बार-बार प्रयास करने के बाद 29 दिसंबर को 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Attack on EC observer's vehicle: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)सुनवाई शिविरों के ईआरओ (ERO) के दौरे के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक को उजागर किया और राज्य पुलिस से 6 जनवरी तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक, वरिष्ठ अधिकारी सी मुरुगन ने अपनी रिपोर्ट में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट-I, मगराहाट-II और कुलपी ब्लॉकों में 29 दिसंबर को एसआईआर सुनवाई शिविरों के अपने दौरे के दौरान हुई कई घटनाओं का जिक्र किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक और मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों में भी इसी तरह की चिंताएं व्यक्त की गई हैं।

ECI

ECI ने मांगा प. बंगाल के डीजीपी से जवाब

जांच रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया

रिपोर्ट की जांच के बाद आयोग ने पाया कि संबंधित उप-विभागीय अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दौरे के कार्यक्रम की अग्रिम सूचना दिए जाने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, और पर्यवेक्षक को उचित पुलिस सुरक्षा के बिना संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरना पड़ा। पत्र में कहा गया है कि नारेबाजी, भीड़ इकट्ठा होने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और पर्यवेक्षक के वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आईं। साथ ही बार-बार प्रयास करने के बाद 29 दिसंबर को 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

End of Feed