उपचुनाव की सात सीटों पर INDIA बनाम NDA की जंग, 7 प्वाइंट में समझिए समीकरण

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 5, 2023, 12:45 PM IST

दोनों ही गठबंधनों के लिए यह चुनाव लिटमस टेस्ट की तरह है। जो बाजी मारेगा वह नए जोश के साथ 2024 के मुकाबले में अपनी धमक दिखाएगा।

Assembly By Elections: लोकसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया के बीच है। दोनों ही गठबंधनों के लिए यह चुनाव लिटमस टेस्ट की तरह है। जो बाजी मारेगा वह नए जोश के साथ 2024 के मुकाबले में अपनी धमक दिखाएगा। हारने वाला गठबंधन कई सवालों से दो-चार होगा। वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी। किन-किन सीटों पर मुकाबला हो रहा है और क्या है इनका समीकरण, यह समझने की कोशिश करते हैं।

घोसी, उत्तर प्रदेश

उपचुनाव के लिए 239 मतदान केंद्र और कुल 455 मतदान स्थल बनाए गए हैं। उपचुनाव में 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 2.31 लाख पुरुष, 1.99 लाख महिलाएं और नौ अन्य शामिल हैं। घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस उपचुनाव को उत्तर प्रदेश में एनडीए और विपक्षी दलों के गठजोड़ 'इंडिया' के बीच पहली चुनावी भिड़ंत के तौर पर देखा जा रहा है। घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता दारा सिंह चौहान के जुलाई में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे देने और भाजपा में शामिल होने के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

End of Feed