असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, अब तक 23 लोगों ने गंवाई जान; 133 शिविरों में लोगों ने ली शरण

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ और 12 जिलों में प्रभावित आबादी घटकर 3.37 लाख रह गई। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में बाढ़ और भूस्खलन में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। शुक्रवार को राज्य के 16 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 4.43 से अधिक थी।

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ और 12 जिलों में प्रभावित आबादी घटकर 3.37 लाख रह गई। एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, हालांकि, दो और मौतों के साथ इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 23 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों में जलस्तर घट रहा है।

Assam Flood

असम में बाढ़ से जनजीवन बेहाल

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के बुलेटिन में बताया गया कि 41 क्षेत्रों में 3,37,358 लोग और 12 जिलों के 999 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 1.93 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीभूमि के बाद हैलाकांडी में 73,724 लोग और कछार में 56,398 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

End of Feed