असम में राहुल गांधी के करीबी नेता की करारी हार, पार्टी जीतती तो बन सकते थे 'मुख्यमंत्री'

Assam Election Results 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 में जोरहाट सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें बड़े अंतर से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की।

Assam Election Results 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में जोरहाट सीट से एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi loss) को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी (Hiten Goswami win) ने उन्हें 23 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। गौरव गोगोई के लिए यह चुनाव खास था, क्योंकि वे पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले वे जोरहाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और राज्य की राजनीति में एक मजबूत चेहरा माने जाते हैं। जोरहाट को गोगोई परिवार का गढ़ भी माना जाता रहा है, लेकिन इस बार जनता का रुख अलग नजर आया।

Gaurav Gogoi loss

गौरव गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव में हारे (Photo: AI Generated)

गौरव गोगोई को मिले करीब 46 हजार वोट

अंतिम नतीजों के अनुसार, हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69439 वोट मिले, जबकि गौरव गोगोई को जोरहाट सीट पर 46257 वोट मिले। वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। अन्य उम्मीदवारों को बहुत कम वोट मिले, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा। वोट शेयर के हिसाब से भी भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली है। इस परिणाम के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर विकास कार्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं और चाय बागान मजदूरों से जुड़े मुद्दे चुनाव में अहम रहे।

End of Feed