Assam Election 2026 Exit Poll Updates (असम एग्जिट पोल): असम विधानसभा चुनाव 2026 का एग्जिट पोल आ गया है। विभिन्न एजेंसियां धीरे-धीरे असम का एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। यहां देखिए असम एग्जिट पोल लाइव...
असम का एग्जिट पोल यहां देखें
असम में भाजपा की वापसी के संकेत
JVC एग्जिट पोल में असम में NDA को 46.5% से 48.5% वोट शेयर का अनुमान है। वहीं कांग्रेस+को 36.5% से 39.5% वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा बात अगर अन्य दलों की करें तो उन्हें 14% से 15% वोट शेयर मिलता दिख रहा है।
एक्सिस मॉय इंडिया
एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल में असम में भाजपा को 88 से 100 सीटें और कांगेस गठबंधन को 24-36 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
मैट्रिज
मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को 85 से 95, कांग्रेस को 25 से 32 और अन्य को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है।
पियूपल्स प्लस के एग्जिट पोल
पियूपल्स प्लस के एग्जिट पोल में असम में भाजपा को 68 से 72 सीट, कांग्रेस को 22 से 26 सीट और एजीपी को 7-10 वहीं अन्य को 8-9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Axis My India
Axis My India ने अपने एग्जिट पोल में असम में NDA को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को यहां 38 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। बात अगर अन्य दलों की करें तो इन दलों को 14 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। ये आंकड़े राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की स्पष्ट बढ़त की ओर इशारा करते हैं।भाजपा को मिल सकती हैं 72 से 82 सीटें
असम में भाजपा को 72 से 82 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं, बीपीएफ को 8-10 और एजीपी को 8-9 सीटें मिलती दिख रही हैं।
एग्जिट पोल एक अनुमान भर होता है। असम विधानसभा चुनाव का फाइनल रिजल्ट 4 मई को आएगा, जब मतगणना होगी। मतगणना से पहले एजेंसियां एग्जिट पोल के जरिए इलेक्शन रिजल्ट का अनुमान जनता के सामने रखती हैं। हालांकि यह कई बार गलत साबित हो चुका है।
