'पीएम मोदी समझते हैं सिर्फ वोट की भाषा', गोवा में गरजे केजरीवाल, बोले-BJP हारी तो 5 दिन में वापस होगी E20 पॉलिसी

Arvind Kejriwal Goa Rally: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के मडगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी केवल "वोट की भाषा" समझते हैं।

Arvind Kejriwal Goa Rally: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी 2027 गोवा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है। मडगांव में आयोजित आप कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर करें ताकि केंद्र सरकार की नीतियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Arvind Kejriwal Goa Rally

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना (फोटो: X/@ArvindKejriwal)

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी की नहीं सुनते और उन्हें यह गलतफहमी हो गई है कि वे हर चुनाव जीत जाएंगे। उन्होंने कहा, "मोदी जी को लगता है कि वे कुछ भी करें, लोग उन्हें ही वोट देते रहेंगे। लेकिन वे केवल एक ही भाषा समझते हैं-वोट की भाषा।" आप संयोजक ने दावा किया कि जब तक चुनावों में हार का डर नहीं दिखता, तब तक केंद्र सरकार जनता की मांगों पर ध्यान नहीं देती।

End of Feed