New Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित किया और कहा कि गुजरात चुनाव (Gujarat Elections) में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कहा कि आप को भले ही पांच सीटें मिली हों लेकन पार्टी का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा। आप मुखिया केजरीवाल ने कहा कि गुजरात BJP का वर्षों से गढ़ रहा है और वहां से पांच सीटें जीतना बैल से दूध निकालने जितना मुश्किल कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में गुजरात में हमारी सरकार बनेगी।
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के प्रदर्शन को बताया अभूतपूर्व
