अरविंद केजरीवाल को छोड़ना होगा Delhi CM का पद! हाईकोर्ट में याचिका दायर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 23, 2024, 09:20 AM IST

Arvind Kejriwal Latest News in Hindi: याचिकाकर्ता दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव ने दलील दी है कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उन्हें सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य बनाती है। ऐसे में वित्तीय घोटाले में फंसे मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Arvind Kejriwal Latest News: शराब घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेज गए अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ना पड़ सकता है। दरअसल, केजरीवाल को लेकर चल रहे कानूनी दांव-पेंच के बीच उन्हें पद से हटाने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह खाचिका दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव की ओर से दाखिल की गई है।

Arvind-Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

खुद को किसान और सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले याचिकाकर्ता दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव ने दलील दी है कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उन्हें सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य बनाती है। यादव ने तर्क दिया कि वित्तीय घोटाले में फंसे मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कैद न केवल कानून की उचित प्रक्रिया में बाधा डालती है, बल्कि राज्य की संवैधानिक मशीनरी को भी कमजोर करती है।

End of Feed