देश

35 समुद्री डकैत लेकर मुंबई पहुंचा युद्धपोत INS कोलकाता, किया पुलिस के हवाले; VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 10:25 AM IST

नौसेना इन्हें अरब सागर से पकड़कर कड़ी सुरक्षा में मुंबई डॉकयार्ड लेकर पहुंची जहां इन्हें मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Image

गिरफ्त में समुद्री लुटेरे

Somalian Pirates: अरब सागर और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात युद्धपोत आईएनएस कोलकाता 35 जलदस्यु लेकर मुंबई पहुंचा। यहां नौसेना ने इन समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। ये सभी डकैत सोमालिया के हैं और अदन की खाड़ी में जहाजों को निशाना बनाते थे।

नौसेना इन्हें कड़ी सुरक्षा में मुंबई डॉकयार्ड लेकर पहुंची जहां इन्हें मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिछले कुछ समय से भारत ने अरब सागर में तेजी से कार्रवाई कर डकैती के कई प्रयासों को नाकाम किया है। दूसरे देशों के जहाजों को भी समुद्री डकैतों के चंगुल से बचाया है।

35 समुद्री लुटेरे गिरफ्तार

आईएनएस कोलकाता ने शनिवार (16 मार्च 2024) को अरब सागर में 35 समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार किया था। लुटेरों को गिरफ्तार करने के बाद आईएनएस कोलकाता व्यापारिक जहाज MV रुएन के 17 चालक दल के सदस्यों को बचाते हुए उनके साथ भारतीय पश्चिमी तट की ओर रवाना हो गया था। भारतीय नौसेना ने समुद्र में व्यापक पैमाने पर और लंबे समय तक चले ऑपरेशन के बाद समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया।

मालवाहक जहाज एमवी रुएन को छुड़ाया

भारतीय नौसेना सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुट गई और अपहृत मालवाहक जहाज एमवी रुएन को रोक लिया था। इसके बाद सोमाली समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। डाकुओं के इनकार करने पर कुछ देर तक ऑपरेशन चला जिसके बाद नौसेना ने 35 डाकुओं को हिरासत में ले लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article