Arvind Kejriwal Arrest: आज कोर्ट में केजरीवाल को पेश करेगी ED, बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में AAP

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 22, 2024, 05:40 AM IST

Arvind Kejriwal Arrest: ईडी ने रात 11 बजे केजरीवाल को उनके आवास से अपने कार्यालय ले आई। यहीं केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद रखा गया है। एजेंसी के कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और आसपास बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज यानि कि शुक्रवार को ईडी कोर्ट में पेश करेगी। जहां ईडी केजरीवाल को रिमांड में लेने की मांग कर सकती है। ईडी ने केजरीवाल को गुरुवार की शाम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से केजरीवाल को ईडी मुख्यालय में रखा गया है। वहीं ईडी की कार्रवाई के बाद से आम आदमी पार्टी भड़की दिख रही है और आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है।

kejiriwal arrest

अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले में हो चुके हैं गिरफ्तार

End of Feed