'चीन से नहीं, तिब्बत से लगती है अरुणाचल की सीमा...', सीमा विवाद के बीच CM खांडू ने ड्रैगन को दिखाया आईना

Border Dispute: चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का कहना है कि ये नाम बदलने का खेल है, वरना हकीकत ये है कि हमारे राज्य की सीमा चीन से नहीं, बल्कि तिब्बत से लगती है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर तिब्बत अब चीन के अधीन है।

Border Dispute: चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का कहना है कि ये नाम बदलने का खेल है, वरना हकीकत ये है कि हमारे राज्य की सीमा चीन से नहीं बल्कि तिब्बत से लगती है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह बात ‘पीटीआई वीडियो’ के साथ साक्षात्कार में कही।

Pema Khandu

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (फोटो साभार: @PemaKhanduBJP)

पेमा खांडू ने क्या कुछ कहा?

खांडू ने साक्षात्कार में कहा कि अगर यह तथ्यात्मक रूप से अज्ञानतापूर्ण लगता है तो जरा दोबारा विचार करें। वास्तव में अरुणाचल प्रदेश की 1,200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा तिब्बत से लगती है, चीन से नहीं। उनका यह बयान क्षेत्र की संवेदनशीलता और अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे तथा राज्य के स्थानों के बार-बार नाम बदलने के उसके रुख के बीच आया है।

End of Feed