Rajasthan Accident: बस-टैंकर में भीषण टक्कर, बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले, बाड़मेर-जोधपुर हाई-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2021, 02:31 PM IST

Rajasthan Bus Accident News:राजस्थान में बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के जोधपुर हाईवे पर एक बस व टैंकर की भीषण भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई।

Rajasthan Accident: बस-टैंकर में भीषण टक्कर, बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले, बाड़मेर-जोधपुर हाई-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Rajasthan's Barmer-Jodhpur highway road accident: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है वहां बाड़मेर-जोधपुर हाइवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर और सवारियों से भरी बस में भीषण टक्कर में 12 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टैंकर गलत दिशा से आ रहा था और उसने सवारियों से भरी बस में सामने से टक्कर मार दी जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।

बताते हैं  कि ये हादसा इतना भयानक था और सब इतना जल्दी में हुआ कि बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, पुलिस ने अभी तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन हादसे की भयाभहता को देखते हुए मृतक आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव को भी निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस दुखद हादसे में बस में सवार करीब 22-23 सवारियों के झुलसने की भी खबर है, जिनको बालोतरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है वहीं मृतकों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है उसके प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Article