Parshuram Circuit:यूपी में रामायण सर्किट की तर्ज पर बनेगा 'परशुराम सर्किट', इन 6 जिलों से होकर गुजरेगा-Video 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 11:47 PM IST

Parshuram circuit in UP:यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की बीजेपी सरकार ने परशुराम की जन्मभूमि को तीर्थ क्षेत्र बनाते हुए 'परशुराम सर्किट' के निर्माण की घोषणा की थी

Parshuram Circuit:यूपी में रामायण सर्किट की तर्ज पर बनेगा 'परशुराम सर्किट', इन 6 जिलों से होकर गुजरेगा-Video 

Ramayana Circuit की तर्ज पर यूपी में बनेगा Parshuram circuit। यह परियोजना राज्य में बीजेपी सरकार के प्रमुख राजनीतिक एजेंडे में एक है और इसके तहत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश पर इसे शुरू किया जा रहा है। टूरिज्म सर्किट में भगवान परशुराम के जीवन वृतांत से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग केंद्र विकसित किए जाएंगे, इसके पीछे मकसद है कि इससे भावी पीढ़ी भगवान परशुराम के जीवन से परिचित हो पाएगी।

परशुराम सर्किट नैमिष धाम, महर्षि दधीचि स्थल मिश्रिख, गोला गोकर्णनाथ, गोमती उद्गम, पूर्णागिरि मां मंदिर सीमा को बाबा नीम करौली धाम और जलालाबाद में परशुराम के जन्मस्थान को जोड़ेगा, राज्य सरकार का लोक निर्माण विभाग और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय परशुराम तीर्थ यात्रा सर्किट का निर्माण करेगा।

इसकी कुल लंबाई 500 किमी से ज्यादा होगी

ये सर्किट राज्य के छह जिलों को जोड़ेगा और बताते हैं कि इसकी कुल लंबाई 500 किमी से ज्यादा होगी योगी सरकार ने इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है, खबरों के मुताबिक परशुराम सर्किट 6 जिलों सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद से होकर गुजरेगा और इसके जरिए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

परशुराम तीर्थ सर्किट यूपी में बनने वाला 13वां सर्किट

कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ये सर्किट पूरा हो जाएगा, सरकार इस सर्किट में बेहतर परिवहन सुविधाए मुहैया कराएगी और इसके जरिए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, परशुराम तीर्थ सर्किट यूपी में बनने वाला 13वां सर्किट है।

End of Article