IRCTC Trains Cancelled List, Jan 27: छात्रों के प्रदर्शन, घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 06:05 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 27 January 2022: घने कोहरे और छात्रों के प्रदर्शन के चलते भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। यहां जानिए रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट कैसे देख सकते हैं।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 27: छात्रों के प्रदर्शन, घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Photo Credit: BCCL

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 27 January 2022: रेलवे परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन और देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड की वजहों से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से भारतीय रेलवे को ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ रही हैं। कैंसिल के अलावा कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया जा रहा है, जबकि कुछ को डायवर्ट किया जा रहा है। अगर आप ट्रेन से यातायात करने वाले हैं तो उससे पहले जान लें कि आपकी ट्रेन का स्टेटस क्या है। आज 483 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 9 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यह संख्या बदल भी सकती है।

रेलवे ने आज कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों की लिस्ट भी देख सकते हैं।

ऐसे करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट 

  1. सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  2. अब आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  3. ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर रद्द, रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट सामने आ जाएगी, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कैंसिल, रिश‍ेड्यूल और रूट चेंज से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती हैं, इसलिए इस संख्‍या में बदलाव भी हो सकता है। सही जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।

End of Article