Corona के हालात ऐसे ही बने रहे तो संभालना मुश्किल, लॉकडाउन को खारिज नहीं कर सकते: उद्धव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2021, 10:16 PM IST

Udhhav Thackeray : महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को चिंता जताई। सीएम ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है।

Corona के हालात ऐसे ही बने रहे तो संभालना मुश्किल, लॉकडाउन को खारिज नहीं कर सकते: उद्धव
Photo Credit: PTI

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-10 प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। राज्य के लोगों को टेलीविजन पर दिए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने से आर्थिक स्थिति खराब होगी। इस महामारी से हमें धैर्यपूर्वक लड़ना होगा। उन्होंने कहा, 'कोरोना से लड़ने की हमारी क्षमता बढ़ी है। जब कोरोना शुरू हुआ तो हमारे पास केवल दो लैब थी। आज 500 लैब में कोरोना की जांच हो सकती है। महाराष्ट्र में 70 प्रतिशत आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ है।' महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 47,827 नए केस मिले और 202 लोगों की जान गई। 

उद्धव के संबोधन की मुख्य बातें

  1. महामारी हमारी परीक्षा ले रहा है
  2. 2 लाख 20 हजार आइसोलेशन बेड है
  3. महाराष्ट्र में शादियों में ज्यादा भीड़ हो रही है
  4. लोग बेहद लापरवाह हो गए हैं
  5. मुझे कोई बुरा कहे तो कोई दिक्कत नहीं
  6. केस ऐसे बढ़ते रहे तो स्थिति गंभीर हो जाएगी
  7. बेड की सुविधा बढ़ा देंगे, डॉक्टर-नर्स कहां से लाएंगे
  8. 48 फीसदी आईसीयू बेड, 62 प्रतिशत आइसोलेशन वार्ड भरे
  9. ऐसे हालात बने रहे तो 15 दिन में सभी बेड भर जाएंगे 
  10. यही हालात रहे तो लॉकडाउन से इंकार नहीं किया जा सकता
  11. राज्य में एक अप्रैल को रिकॉर्ड 43183 नए केस सामने आए
  12. लॉकडाउन लगेगा कि नहीं अभी जवाब नहीं दे सकता
  13. हर दिन हम 3 लाख वैक्सीन दे रहे हैं
  14. हर रोज 5 लाख लोगों को वैक्सीन देने की कोशिश है
  15. महाराष्ट्र में 65 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है

गुरुवार को एक दिन में मिले सर्वाधिक केस
कोरोना महामारी से महाराष्ट्र बुरी तरह चपेट में है। गुरुवार को यहां एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 43,183 नए केस मिले जबकि 249 लोगों की मौत  हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,66,533 हो गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 8,646 नए मामले आए। वहीं, नागपुर में गुरुवार को 3,630 नए केस मिले और 60 लोगों की जान गई। 

पुणे में मॉल्स, रेस्तरां 7 दिनों के लिए बंद
पुणे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने शहर में सभी रेस्तरां, बार, खाने पीने की जगहों को अगले सात दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। शहर में मॉल्स, सिनेमा हॉल्, पीएमपीएमएल बस सर्विस, धार्मिक स्थल भी सात दिनों तक बंद रहेंगे। साप्ताहिक बाजार पर भी रोक लगाई गई है। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें