Noida Containment zone list: गौतमबुद्ध नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 63,देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2020, 04:43 PM IST

Containment Zone List in Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना संक्रमितों की तादाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने खासे अलर्ट मोड में हैं और यहां पर सुरक्षा के लिए लिहाज से  कंटेनमेंट जोन की संख्या 63 है।

Noida Containment zone list: गौतमबुद्ध नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 63,देखें लिस्ट

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही, यहां के कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में जिले में कुल 63 कंटेनमेंट जोन है।

गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया, कंटेनमेंट जोन अपडेट किया गया है। पिछले लॉकडाउन की तुलना में (इसका) आकार छोटा होगा। अधिकारी पैरामिटर और बफर जोन को परिभाषित कर रहे हैं।

कंटेनमेंट जोन को जारी की गई सूची में दो श्रेणी प्रथम व द्वितीय में बांटा गया है। इसके अनुसार, प्रथम श्रेणी में 37 और द्वितीय श्रेणी में कुल 26 कंटेनमेंट जोन है। प्रथम श्रेणी का दायरा 250 मीटर, जबकि दूसरी श्रेणी वाले कंटेनमेंट जोन का दायरा 500 मीटर का होगा।

ये इलाके हैं कंटेंटमेंट जोन में शामिल

कंटेनमेंट जोन की प्रथम श्रेणी में सेक्टर-48 नोएडा, सेक्टर 7 नोएडा, अजनारा डेफोडिल हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर-137 नोएडा, छपरौली गांव सेक्टर-168 नोएडा, दादुपुर गांव सेक्टर-83 नोएडा, याकुबपुर गांव सेक्टर-83 नोएडा, एनसीआर सिटी विलेज गिरधपुर छपरौला ग्रेटर नोएडा, मंगरौली गांव जेवर, साई उपवन सोसाइटी नियर हैबतपुर गांव ग्रेटर नोएडा, नवादा गांव सेक्टर-68, सुथीयाना गांव ग्रेटर नोएडा, कालीचरण मंदिर कसना ग्रेटर नोएडा, गैलेक्सी नार्थ एवेन्यु-2 और गौर सिटी-2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सालारपुर गांव सेक्टर-102 नोएडा, श्रमिक कुंज सेक्टर-110 नोएडा, पूर्वांचल रॉयल पार्क हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर-137 नोएडा, पंचशील हाइनिश हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर-1 ग्रेटर नोएडा, सीआईएसएफ कैम्प ग्रेटर नोएडा, सीआरपीएफ कैम्प ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-46 नोएडा, सेक्टर-40 नोएडा, साया जिओंन हाउसिंग सोसाइटी ग्रेटर नोएडा, हिम सागर अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा समृद्धि ग्रैंड एवेन्यु हाउसिंग सोसायटी ग्रेटर नोएडा, निराला एस्टेट हाउसिंग सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ऐस सिटी हाउसिंग सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एचआईजी अपार्टमेंट सेक्टर ओमिक्रोन-1 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-41 नोएडा, विशाल मेगामार्ट के पास सुरजपुर गांव, यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी प्लॉट्स सेक्टर-24, जलवायु विहार सेक्टर-47 नोएडा, फलेदा गांव जेवर ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-19 ब्लॉक ए नोएडा, छलेरा गांव गली नम्बर 4 सेक्टर-44 नोएडा शामिल हैं।

वहीं, सूची के अनुसार द्वितीय श्रेणी के 26 कंटेनमेंट जोनों में, सेक्टर-30 नोएडा, एडवोकेट कॉलोनी ग्रेटर नोएडा, बिसरख गांव ग्रेटर नोएडा, स्काईटेक हाउसिंग सोसायटी सेक्टर-76 नोएडा, सेक्टर अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-10 नोएडा, नट मढिया गांव ग्रेटर नोएडा, पारस टीएरा हाउसिंग सोसायटी सेक्टर पी 3 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-19 बी ब्लॉक नोएडा, सदरपुर गांव खजूर कॉलोनी सेक्टर-45 नोएडा, सेक्टर-9 नोएडा, निठारी सेक्टर-31 नोएडा, सेक्टर-8 नोएडा, ममुरा गांव, सेक्टर-66 नोएडा, मलकपुर गांव ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 नोएडा, सेक्टर 63 नोएडा, सेक्टर-5 नोएडा, एडब्ल्यूएचओ हॉउसिंग सोसाइटी सेक्टर चाई 2 ग्रेटर नोएडा, नगला गांव फेस-2 नोएडा, सेक्टर-15 नोएडा, सेक्टर-27 नोएडा, सनशाइन हेलियस हॉउसिंग सोसायटी सेक्टर-78 नोएडा शामिल हैं।

गौरतलब है कि इन सभी कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां चल रही है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।कंटेनमेंट प्रथम श्रेणी जोन वह होता है, जहां कोविड-19 संक्रमण का एक मामला आया हो। यहां मरीज के घर को संक्रमण का केंद्र मानकर 250 मीटर के दायरे में बचाव एवं राहत अभियान चलाया जाता है।

वहीं, इसके विपरीत द्वितीय श्रेणी में, 1 से अधिक मामले वाले आवासीय क्षेत्र को रखा जाता है। यहां कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों के घरों को केंद्र मानकर यह दायरा आधा (500) किलोमीटर का होता है।

End of Article