Manipur News: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा और आगजनी, बुलाई गई सेना, कर्फ्यू लागू

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 04:14 PM IST

राज्य की राजधानी इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में एक स्थानीय बाजार में जगह को लेकर मेइती और कुकी समुदाय के बीच मारपीट हो गई।

Manipur News: मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर से हिंसा भड़कने के कारण सेना बुलाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगजनी के चलते इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। आज फिर से हिंसा भड़कने के बाद सेना और अर्धसैनिक बलों को मणिपुर भेजा गया है। राज्य की राजधानी इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में एक स्थानीय बाजार में जगह को लेकर मेइती और कुकी समुदाय के बीच मारपीट हो गई।

Manipur violence

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा (File photo)

इलाके से आगजनी की खबरें आने के बाद कर्फ्यू घोषित कर दिया गया। खबरों के मुताबिक कुछ खाली घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इससे पहले शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

End of Feed