'अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय का इंतजार', राहुल गांधी बोले- BJP में बलात्कारियों की रक्षा करने वालों की भरमार

Ankita Bhandari Murder Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामले की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात के बाद शनिवार को कहा कि घटना को चार साल बीत जाने के बावजूद परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है।

Ankita Bhandari Murder Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामले की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात के बाद शनिवार को कहा कि घटना को चार साल बीत जाने के बावजूद परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बलात्कारियों की रक्षा करने वालों की भाजपा में भरमार है ।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात (फोटो साभार: @RahulGandhi)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अंकिता के माता-पिता से बीते गुरुवार को नई दिल्ली में मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं, अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं।'' उन्होंने कहा, ''सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक 'वीआईपी' मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई।''

End of Feed