चेक-इन में हुई देरी तो महिला ने आजमाया पैंतरा, कहा- मेरे बैग में है बम...मचा हड़कंप

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 1, 2023, 01:48 PM IST

चेक-इन में काफी वक्त लगने से नाराज महिला ने कहा कि उसके बैग में बम है जिससे विमान के उड़ान भरने में करीब एक घंटे की देरी हुई।

False Bomb Report: कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चेक-इन में वक्त लगने से नाराज एक महिला यात्री ने मंगलवार को बैग में बम रखे होने की झूठी सूचना दी जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि इससे मुंबई जाने वाली उड़ान में करीब एक घंटे की देरी हुई जिसमें महिला को सफर करना था। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि वह अपने परिवार के एक सदस्य के साथ सफर कर रही आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रही है।

विमान की उड़ान में हुई देरी

सूत्रों ने बताया कि यह घटना कोच्चि-मुंबई उड़ान के लिए चेक-इन प्रक्रिया के दौरान सामने आई। मुंबई जाने वाले विमान को सुबह करीब छह बजे उड़ान भरनी थी। उन्होंने बताया कि चेक-इन में काफी वक्त लगने से नाराज महिला ने कहा कि उसके बैग में बम है जिससे सामान की जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई और इसके कारण विमान के उड़ान भरने में करीब एक घंटे की देरी हुई।

End of Feed