BR Ambedkar के फोटो वाली प्लेट पर परोस दिया खाना, बवाल के बाद 18 पर FIR; होटल के खिलाफ ST-SC Act लागू

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2023, 10:54 PM IST

एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि एक सुनवाई के दौरान पुलिस ने आयोग को सूचित किया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार मामले में एससी-एसटी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए को जोड़ा गया है।

बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के फोटो वाली प्लेट पर खाना परोसने के बाद आंध्र प्रदेश में विवाद हो गया। यह मामला इतना गर्मा गया कि पुलिस तक जा पहुंचा और फिर 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिन्हें बाद में अरेस्ट भी किया गया। इस बीच, जिस होटल में खाना उक्त प्लेट पर सर्व किया गया था, उसकी भी मुश्किलें बढ़ गईं, क्योंकि होटल के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया गया है।

food plate

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

मंगलवार (18 अप्रैल, 2023) को इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने बताया कि आंध्र पुलिस ने होटल के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया है, जिसने बाबा साहब के फोटो वाली पेपर प्लेट (कागज की) पर खाना परोसा था।

End of Feed