जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में खुदाई के दौरान मिलीं शिवलिंग सहित प्राचीन हिंदू मूर्तियां

मूर्तियां दक्षिण कश्मीर जिले के ऐशमुकाम के सलिया इलाके के करकूट नाग में बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि पत्थर की मूर्तियां खुदाई के दौरान बरामद की गईं और इनमें से कई पर देवताओं की आकृतियां उत्कीर्ण हैं।

Ancient Hindu Idols Found In Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक झरने के जीर्णोद्धार के लिए खुदाई के दौरान 'शिवलिंग' सहित प्राचीन हिंदू मूर्तियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मूर्तियां दक्षिण कश्मीर जिले के ऐशमुकाम के सलिया इलाके के करकूट नाग में बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि पत्थर की मूर्तियां खुदाई के दौरान बरामद की गईं और इनमें से कई पर देवताओं की आकृतियां उत्कीर्ण हैं।

Hindu Idol found in JK

जम्मू-कश्मीर में मिली प्राचीन हिंदू मूर्तियां (PTI)

अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग झरने का जीर्णोद्धार कार्य कर रहा है और स्थानीय मजदूरों ने खुदाई कार्य के दौरान इन्हें बरामद किया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों ने स्थल का दौरा किया। अधिकारियों के मुताबिक, मूर्तियों के निर्माण काल एवं उनकी उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच के वास्ते श्रीनगर भेजा जाएगा।

End of Feed