Amritpal Singh: बैसाखी के दिन सरेंडर कर सकता है भगोड़ा अमृतपाल, दबोचने की पूरी तैयारी में पंजाब पुलिस

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 14, 2023, 08:06 AM IST

Amritpal Singh News: पुलिस का कहना है कि वह राज्य के माहौल को खराब नहीं होने देगी और इसके लिए उसने पूरी तैयारी की है। सवाल यह है कि अब तक छकाता और चकमा देते आ रहे अमृतपाल को पुलिस गिरफ्तार कर पाएगी? पुलिस के दावों को देखने से ऐसा लगता है कि वह हर हाल में अमृतपाल को गिरफ्तार करना चाहती है।

Amritpal Singh: ऐसी खबरें हैं कि भगोड़ा अमृतपाल आज (शुक्रवार को) बैसाखी के दिन सरेंडर कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि अपने करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल के इरादे एवं मंसूबे ध्वस्त हो गए हैं। वह अब समर्पण करना चाहता है। खास बात यह है कि अमृतपाल का समर्थक सिमरजीत आज प्रेस कान्फ्रेंस करने वाला है। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि सरेंडर के लिए अमृतपाल सिमरजीत के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का इस्तेमाल कर सकता है। इसे देखते हुए श्री दमदमा साहिब में पुलिस अलर्ट पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। पुलिस की पूरी तैयारी अमृतपाल को गिरफ्तार करने की है।

राज्य का माहौल खराब नहीं होने देंगे-पुलिस

पुलिस का कहना है कि वह राज्य के माहौल को खराब नहीं होने देगी और इसके लिए उसने पूरी तैयारी की है। सवाल यह है कि अब तक छकाता और चकमा देते आ रहे अमृतपाल को पुलिस गिरफ्तार कर पाएगी? पुलिस के दावों को देखने से ऐसा लगता है कि वह हर हाल में अमृतपाल को गिरफ्तार करना चाहती है। पुलिस के अधिकारियों ने भी बयान दिया है कि कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। पुलिस ने अमृतपाल के दो मददगारों राजू और कुलदीप को होशियारपुर से हिरासत में लिया है।

End of Feed