'दक्षिणी राज्यों का रखा जाएगा ध्यान...', जनगणना मुद्दे के बीच गृह मंत्रालय ने क्यों याद दिलाई ये बात

Caste Census: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई मौकों पर स्पष्ट किया है कि परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा और सभी संबंधित पक्षों से उचित समय पर इस पर चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह बात याद दिलाई।

Caste Census: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कई मौकों पर स्पष्ट किया है कि परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा और सभी संबंधित पक्षों से उचित समय पर इस पर चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय (Home Ministry) के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह बात कही। मंत्रालय का यह बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के जनगणना से जुड़े परिसीमन अभ्यास पर चिंता जताने के एक दिन बाद आया है।

Amit Shah MHA

गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @PIBHomeAffairs)

2021 में नहीं हो सकी थी जनगणना

प्रवक्ता ने कहा, “माननीय गृह मंत्री ने कई मौकों पर स्पष्ट किया है कि परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा और सभी संबंधित पक्षों से उचित समय पर इस पर चर्चा की जाएगी।” जनगणना 2021 में होनी थी और प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

End of Feed