देश

कांग्रेस के तेवर सख्त! इंडिया गठबंधन में सीटों पर बातचीत के बीच खड़गे ने 539 सीटों के लिए संयोजक कर दिए नियुक्त

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2024, 11:27 PM IST

अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भी इशारा कर दिया है कि वो कम सीटों पर समझौते के मूड में नहीं है। रविवार को कांग्रेस ने 539 सीटों पर अपने संयोजकों की लिस्ट जारी कर दी।

Image

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए संयोजक किए नियुक्त

Photo : PTI

इंडिया गठबंधन में क्षेत्रीय पार्टियां जहां कांग्रेस को कम सीट देकर अपने-अपने राज्यों में ज्यादा सीट झटकने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस के तेवर भी सख्त दिख रहे हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक और महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। सहयोगी पार्टियों से उलझे हुए हैं।

कांग्रेस की सभी सीटों पर तैयारी

अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भी इशारा कर दिया है कि वो कम सीटों पर समझौते के मूड में नहीं है। रविवार को कांग्रेस ने 539 सीटों पर अपने संयोजकों की लिस्ट जारी कर दी। मतलब कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने रविवार को 539 लोकसभा क्षेत्रों के लिए संयोजकों की एक सूची जारी की जो अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति का आकलन करेंगे।

बाकी 4 सीटों पर भी जल्द नियुक्त होंगे संयोजक

संयोजक नियुक्त करने की यह घोषणा ऐसे समय में हुयी है जब प्रमुख विपक्षी दल ने लोकसभा चुनाव के लिये तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- "कांग्रेस पार्टी ने देश के 539 संसदीय क्षेत्रों के लिये संयोजकों की सूची जारी की है और बाकी चार क्षेत्र के लिये जल्द ही आने वाली है।"

क्या बोले खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पार्टी यह तय करेगी कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन सभी 500 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी ने पर्यवेक्षकों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा- "उन्हें प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पहुंच मिलेगी और अंततः जब इंडिया गठबंधन यहां है, तो जब हम प्रत्येक राज्य में बातचीत करेंगे तो सटीक संख्या सामने आ जाएगी।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article