विस चुनावों में हार के बाद TMC ने दिखाया दमखम, बार काउंसिल की चुनाव में लहराया परचम, BJP को पछाड़ा

बार काउंसिल के चुनाव में टीएमसी ने 23 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल तीन सीट जीत पाई। ये नतीजे विधानसभा चुनाव के विपरीत हैं और संकेत देते हैं कि कानूनी क्षेत्र में टीएमसी का प्रभाव कम नहीं हुआ है।

TMC win in Bar Council Election: बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी हार के बाद बगावत एवं टूट का सामना करने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को थोड़ी राहत मिली है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल में अपना दबदबा कायम रखा है। बार काउंसिल के चुनाव में टीएमसी ने 23 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल तीन सीट जीत पाई। ये नतीजे विधानसभा चुनाव के विपरीत हैं और संकेत देते हैं कि कानूनी क्षेत्र में टीएमसी का प्रभाव कम नहीं हुआ है।

TMC

बंगाल बार काउंसिल चुनाव में टीएमसी की जीत।

तीन सीटों पर लेफ्ट, दो पर कांग्रेस जीती

इस चुनाव में लेफ्ट फ्रंट ने भी तीन सीटों पर और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं जिनमें से टीएमसी ने चार और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की कथित अनुशंसा पर टीएमसी के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था और उन्होंने जीत दर्ज की।

End of Feed