इजरायली राजदूत से मिलीं कंगना रनौत, कहा- उम्मीद है आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में इजराइल विजयी होगा-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 25, 2023, 07:55 PM IST

Kangana Ranaut meet Israel Ambassador: अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, 'भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन जी के साथ मुलाकात हुई। आज पूरी दुनिया, खासकर इजराइल और भारत, आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।'

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को इजरायली राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की और विश्वास जताया कि इजराइल 'आतंकवाद के खिलाफ युद्ध' में विजयी होगा।रनौत ने 'एक्स' पर इजरायली राजदूत के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इजराइल के राजदूत के साथ इजराइल-हमास संघर्ष पर चर्चा की।

kangana ranaut meet israel ambassador

अभिनेत्री कंगना रनौत ने इजरायली राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की

राष्ट्रीय राजधानी की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में मंगलवार को अपनी भागीदारी का जिक्र करते हुए रनौत ने कहा, 'कल जब मैं रावण दहन के लिए दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि मुझे इजराइल के दूतावास जाना चाहिए और उन लोगों से मिलना चाहिए, जो आज के आधुनिक रावण और हमास जैसे आतंकवादियों को हरा रहे हैं।'

End of Feed